फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 68 यूनिट रक्तदान, 52 ने कराया स्टेम सेल पंजीकरण

विज्ञापन
मंडी के सेरी मंच पर कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रक्तदान ​शिविरि में रक्तदान करते हु
विज्ञापन
मंडी। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शनिवार को सेरी मंच मंडी में हिमालयन ब्लड डोनर्स, खत्री सभा मंडी और हिमाचल डिफेंस वूमेन वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 113वें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चले शिविर में 68 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जबकि 52 लोगों ने स्टेम सेल ट्रांसप्लांट जनसेवा जागरूकता अभियान के तहत अपना पंजीकरण कराया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त अपूर्व देवगन ने किया। कारगिल युद्ध में शहीद हुए मंडी जिले के दारण गांव निवासी सिपाही (जीडीआर) पूर्ण चंद चौहान की 26वीं पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने शहीद के भाई एवं पूर्व सैनिक डीके चौहान को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें