लडभड़ोल (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल में विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी की शाखा कांगड़ा की ओर से सामान्य जागरूकता परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें उत्तर प्रांत संचालक अशोक रैणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी प्राचार्य प्रो. संजीव कुमार ने की। अशोक रैणा ने विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के जीवन मूल्यों पर चलने तथा ज्ञान, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संदेश दिया। परीक्षा में लडभड़ोल कॉलेज सहित क्षेत्र के 21 विद्यालयों के 625 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में एमएल शर्मा, प्रो. यशपाल, प्रो. पंकज, प्रो. अनीता शर्मा, विजय राणा आदि का योगदान सराहनीय रहा। संवाद