रिवालसर (मंडी)। डहणु के दंगल में लोहारा के पहलवान अजय ने बड़ी माली पर कब्जा जमाया है। कड़े मुकाबले में उन्होंने होशियारपुर के काला राम को हराया। अजय कुमार को 8100 रुपये के साथ गुर्ज से सम्मानित किया गया। उपविजेता काला पहलवान को 7100 की राशि दी गई। छोटी माली में सुदाम पहलवान होशियारपुर ने सोनू पहलवान दिल्ली को हराकर खिताब जीता। विजेता को 5100 रुपये के साथ गुर्ज और उपविजेता को 4100 रुपये की राशि से सम्मानित किया। पुरस्कार दंगल के मुख्यातिथि लक्की ठाकुर ने भेंट किए। मुख्यातिथि लक्की ठाकुर ने छिंज कमेटी को 10 हजार रुपये की राशि भेंट की। इस मौके पर छिंज कमेटी के कार्यसमिति के सदस्य रमेश शर्मा, देवेंद्र ठाकुर, हेम सिंह, तीर्थराम, नेत्र, मुंशी, जितेंद्र, नरेंद्र, हुकम चंद, मूलराज, शिवराम, राम सिंह, भूपेंद्र ठाकुर, युवक मंडल डहनु के पदाधिकारियों सहित कई गण्यमान्य लोगों ने भाग लिया।
000