बलद्वाड़ा (मंडी)। बाहण गांव में सात अप्रैल को हुई चोरी के मामले में पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने सरकाघाट कोर्ट में पेश किया। यहां पर आरोपी को 10 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। बलद्वाड़ा के बाहण के प्रदीप गुप्ता के घर में सात अप्रैल को चोरी हुई थी। चोर लाखों रुपये के आभूषण व हजारों रुपये की नकदी उड़ा ले गए थे। डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को सरकाघाट कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे 10 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।