फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर परिसर में शराब की बोतलें फेंकता पकड़ा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। एक ओर नगर परिषद की ओर से स्वच्छता अभियान जोर-शोर से चलाया हुआ है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग सड़कों, चौराहों, मंदिरों और अन्य स्थानों पर कूड़े-कचरे को इधर-उधर फेंक रहे हैं। पड्डल में नगर परिषद ने ऐसे ही एक युवक को सिद्घभद्र काली के समीप शराब की खाली बोतलें फेंकते हुए धरा। जिस समय युवक ने यह खाली बोतलें फेंकी, स्थानीय निवासी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डाल दी। इस पर नगर परिषद मंडी के सफाई निरीक्षक ने उस युवक से सौ रुपये जुर्माना वसूला और अगली बार इस तरह से कूड़ा न फेंकने की हिदायत दी। उधर, खत्री सभा यूथ विंग के सौजन्य से वार्ड दस थनेहड़ा में रविवार को नीलकंठ महादेव मंदिर के पास सफाई अभियान चलाया गया। इसमें 15 स्वयं सेवियों ने भाग लिया और सात बोरियां कूड़ा एकत्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें