फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में भारी ओलावृष्टि और बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। शहर में रविवार दोपहर बाद अचानक मौसम ने ऐसी करवट ली कि जोरदार बारिश और भारी ओलावृष्टि शुरू हो गई। धूप के दौरान इस बदलाव को देख हर कोई हैरान रह गया। करीब 45 मिनट तक जोरदार बारिश के साथ बड़े-बड़े ओले बरसे। इस दौरान शहर में लोगों को इधर उधर भागते हुए देखा गया। सड़कों, छतों और गाड़ियों पर ओले ही ओले दिखाई दे रहे थे। मंडी में अचानक बदल रहे मौसम के कारण कभी ठंड तो कभी गर्मी पड़ रही है। यह बारिश शहर और इसके आसपास लगते क्षेत्रों में हुई है, जबकि अन्य क्षेत्रों में बारिश नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें