फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रखोटा से शराब का ठेका नहीं हटाया तो लोकसभा चुनावों का करेंगे बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सरकाघाट/पटड़ीघाट (मंडी)। उपमंडल के रखोटा गांव में शराब का ठेका एक साल बीत जाने के बावजूद नहीं हटाने से यहां के लोगों में सरकार के प्रति भारी रोष है। उन्होंने प्रदेश सरकार को इस ठेके को चुनाव से पहले हटाने की एक बार फिर मांग उठाई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर यह काम जल्द नहीं हुआ तो इस गांव और पंचायत के लोग चुनाव का बहिष्कार करेंगे। ग्रामीणों ने हैरानी जताते हुए कहा कि एक बर्ष पहले रखोटा के ग्रामीणों ने पंचायत के माध्यम से एसडीएम सरकाघाट को 22 अप्रैल 2018 को एक ज्ञापन इस ठेके को हटाने के बारे में सौंपा था। इसमें ग्रामवासियों ने कहा था कि गांव में ठेका खुलने से आए दिन लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं और दिन-रात शराबियों का हुजूम लगा रहता है। इसका बच्चों पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। इस पर एसडीएम सरकाघाट ने सहायक आयुक्त को इस मामले पर 26 मई को संज्ञान लेने के लिए आदेश दिए थे, लेकिन एक साल बीत जाने के बावजूद यह ठेका यहां से नहीं हटाया गया है। ग्रामीणों रमेश कुमार, बिमला देवी, सरिता देवी, विजय कुमार, राजकुमार आदि ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर रखोटा गांव से शराब ठेका नहीं हटाया तो वह लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें