फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संधोल की समस्याओं पर सरकार गंभीर नहीं: सकलानी

विज्ञापन
विज्ञापन
समस्याओं पर सरकार गंभीर नहीं : सकलानी
विज्ञापन

संधोल (मंडी)। सेवा विकास एवं कल्याण समिति संधोल की बैठक में संधोल की अनदेखी पर रोष जताया गया। इस दौरान समिति ने निर्णय लिया कि संधोल की समस्याओं पर सरकार अब भी गंभीर नहीं है। अध्यक्ष मान सिंह सकलानी ने कहा कि अगर जल्द इन समस्याओं का हल नहीं हुआ तो यहां की जनता विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव का भी बहिष्कार करेगी। बैठक में संधोल केंद्रीय विद्यालय भवन परिसर और आवास परिसर निर्माण कार्य जो करीब पांच वर्षों से लंबित है, उस पर मंथन किया गया। सभी ने भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर सरकारों के प्रति रोष प्रकट किया है। इसके अलावा संधोल में बिजली, अधूरे बस अड्डे, खराब चिकित्सा सेवाओं और सड़कों की समस्याओं पर भी चर्चा की। बैठक में सभी सदस्यों की एकमत राय थी कि सरकार केंद्रीय विद्यालय की भूमि की फाइल जो फोरेस्ट विभाग में लंबित है, उसे केंद्रीय विद्यालय के नाम किया जाए। संधोल सेवा विकास एवं कल्याण समिति ने प्रशासन से सहयोग की गुहार लगाई है। इस अवसर पर उप प्रधान जगदीश, कृष्ण खरवाल सहित करीब चालीस लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें