फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्यातर में गैस सिलिंडर फटा, रसोईघर की छत उड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
रिवालसर (मंडी)। मंडी जिला के बल्ह उपमंडल की पंचायत हल्यातर में देर रात अचानक गैस सिलिंडर फट गया। इससे लाखों रुपये का नुकसान का अंदेशा है। घटना में रसोईघर की छत उड़ गई। वहीं मकान की दीवारों में भी दरारें आ गई हैं। गनीमत यह रही कि किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार हल्यातर पंचायत के गांव बनौण (घुराणु) निवासी सुख राम पुत्र दिला राम का परिवार रोज की तरह खाना खाने के बाद सो गया था। लेकिन देर रात 10 बजे के करीब उनकी रसोई में धमाका हो गया, जिससे उनकी नींद खुल गई। जब मौके पर जाकर देखा तो रसोईघर का दरवाजा व छत उड़ चुकी थी। पंचायत प्रधान रोशन लाल ने कहा कि प्रभावित परिवार बीपीएल श्रेणी से संबंधित है तथा परिवार को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन मिला था। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची रिवालसर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। इसके साथ हलका पटवारी भी नुकसान का जायजा लिया है। मामले की पुष्टि रिवालसर पुलिस चौकी प्रभारी कर्ण सिंह ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें