फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैराथन में रमेश पहले, नागेंद्र रहे दूसरे स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। भंगरोटू नलवाड़ मेले में रविवार को मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन को बल्ह के एसडीएम एवं मेला कमेटी के अध्यक्ष धर्मेश कुमार रामोत्रा ने हरी झंडी देकर रवाना किया। मैराथन शुरू होने से पहले मजबूत लोकतंत्र-सबकी भागीदारी को लेकर धावकों ने मतदान के महत्व का भी लोगों को संदेश दिया। लड़कों की दौड़ में पहले तीनों स्थानों पर हटगढ़ के धावकों का दबदबा रहा। रमेश कुमार ने पहला, नागेंद्र ने दूसरा और राजेंद्र ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों में हटगढ़ की मंजुला पहले और सुंदरनगर की नेहा दूसरे स्थान पर रही। लड़कों की अंडर-14 दौड़ में हटगढ़ के रोहित ने पहला, जबकि भंगरोटू के मुकेश दूसरा और करण ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी आयु वर्ग में लड़कियों की दौड़ में भंगरोटू की पूनम पहले स्थान पर रही। 45 प्लस में पहले तीनों स्थानों पर सुंदरनगर के धावकों ने कब्जा किया। इसमें अमर सिंह ने पहला, ओमप्रकाश ने दूसरा और रणजीत सेन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा मैराथन में भाग लेने पर सुंदरनगर के परमानंद और भंगरोटू के नारायण गुलेरिया को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें