पधर बाजार से न हो निर्माण कार्य
पधर (मंडी)। व्यापार मंडल की आपातकालीन बैठक पधर में मंडल के प्रधान लाभ सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें मंडी-पठानकोट फोरलेन सड़क निर्माण के बारे में व्यापारियों ने विस्तार से चर्चा की। मंडल के प्रधान ने कहा कि मंडी-पठानकोट फोरलेन का निर्माण पधर बाजार से न किया जाए। इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि अगर फोरलेन का निर्माण पधर बाजार से होता है तो पधर के लगभग तीन सौ से ज्यादा व्यापारी इसकी चपेट में आएंगे। इससे हमारा व्यापार खत्म हो जाएगा और हम बेरोजगार हो जाएंगे। उन्होंने एनएचएआई से आग्रह किया है कि फोरलेन का निर्माण सोच समझ कर किया जाए। इस अवसर पर महासचिव टीएस राणा, कोषाध्यक्ष दुनी चंद, कृपा राम धरवाल, आरुषि सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।