फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यारा के पास कमरे में मिला नेपाली का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यारा के पास कमरे में मिला नेपाली का शव
विज्ञापन

करसोग (मंडी)। उपमंडल के न्यारा के पास किराये के कमरे में रह रहे एक नेपाली का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की पहचान गणेश शाह पुत्र चांद शाह के रूप में हुई है। यह पिछले 20 वर्षों से करसोग में ही रह रहा था। शुक्रवार सुबह जब इसे जानने वाले व्यक्ति इसके कमरे में पहुंचे तो इन्होंने इसे विस्तर पर पड़े देखा। इस पर उन्होंने तुरंत इसके बारे में थाना करसोग को सूचित किया। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद पहचान के लिए शव गृह में रखा गया है। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे हार्ट अटैक मान रही है। मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। डीएसपी अरुण मोदी ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें