फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरह माह के शिशु को स्वाइन फ्लू

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। जिले में स्वाइन फ्लू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को मंडी जिले के संधोल के एक 13 माह के शिशु को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है। आईजीएमसी में जांच के दौरान भेजे गए दोनों सैंपल में इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। वहीं, दो और लोगों के सैंपल संदेह के आधार पर भेजे गए हैं। लगातार बढ़ रहे मामलों सें लोग खौफजदा हैं। शहर के कुछ निजी स्कूलों ने अपने स्तर पर अभिभावकों को सर्दी, खांसी और जुकाम की चपेट में आए बच्चों को स्कूलों में न भेजने की हिदायत दी है। मंडी में अब तक कुल 12 मामले स्वाइन फ्लू के पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि, तीन लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार सामने आ रहे नए मामलों से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। नेरचौक मेडिकल कॉलेज के एमएस डॉ. देवेंद्र ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें