करसोग (मंडी)। मंडी से करसोग आ रही परिवहन निगम की बस रोहांडा के पास बर्फबारी में फिसलकर सड़क से बाहर निकल गई। बस में चालक-परिचालक के अलावा सात सवारियां मौजूद थीं। किसी को चोटें नहीं आई हैं। चालक की सूझबूझ से हादसा टल गया।