गोहर/जंजैहली/थुनाग (मंडी)। मंडी दौरे में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जंजैहली क्षेत्र को लाखों-करोड़ों की सौगात दी। योजनाओं का शिलान्यास करने के बाद जंजैहली में आयोजित जनसभा में सीएम ने एलान किया कि जंजैहली में एचआरटीसी का सब डिपो खोला जाएगा। क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने में कोई कोस कसर नहीं रखी जाएगी। कहा कि सड़कों का नेटवर्क सुधारा जाएगा। उन्होंने मिनी बस और टैक्सी स्टैंड बनाने की भी घोषणा की। सीएम ने कहा कि जंजैहली में 33केवी सब स्टेशन बनाने के लिए पांच करोड़ जारी किए जाएंगे।
ढीम कटारू स्कूल को अपग्रेड किया। जंजैहली से शिकारी देवी तक पर्यटन विकास के लिए 2 करोड़ अतिरिक्त स्वीकृत करने की घोषणा की। कहा कि जंजैहली में जल्द 2 करोड़ की लागत से हैलीपेड का निर्माण किया जाएगा। हैलीपेड के साथ 2 करोड़ रुपये की लागत से आईपीएच का विश्राम गृह बनाया जाएगा। उन्होंने सात महिला मंडलों को 2-2 लाख रुपये जारी किए।
....
यह भी मिली सौगातें
-जरोल स्कूल के लिए विज्ञान भवन निर्माण को 1 करोड़ रुपये।
- जंजैहली में टैक्सी स्टैंड के लिए 10 लाख।
-सिविल अस्पताल जंजैहली की दूसरी मंजिल बनाई जाएगी।
- भुलाह-बूढाकेदार सड़क को 5 लाख, थुनाडी से सेरी सड़क को 3 लाख।
-तुंगाधार-दहड़-दोघरी-तुंगासी को 3 लाख,मझाखल खड्ड पुल को 3 लाख।
- चिमटी से चरठी सड़क को 3 लाख, संगलवाडा से खुनरीगाड को 3 लाख
- रोहाडा से तराणी सड़क को 3 लाख, हलीण से ढनयार को 3 लाख
- जंजैहली से नरोट 3 लाख, शिल्ह से घमराला को 3 लाख
....
जंजैहली-मनाली बस को दिखाई हरी झंडी
सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि आईपीएच विभाग में ब्रिक्स के अंतर्गत बालीचौकी क्षेत्र के लिए पेयजल स्कीमों पर 41 करोड़ खर्च किए जाएंगे। सीएम ने मनाली से जंजैहली को पर्यटन से जोड़ने के लिए भुलाह-मनाली बस को हरी झंडी देकर रवाना किया।
00
सीएम राहत कोष को जुटाया धन
सीएम रिलीफ फंड में जंजैहली स्थित भारत गैस एजेंसी के मालिक गगन वर्मा ने 21 हजार, माता शिकारी देवी जड़ी बूटी उद्योग के मालिक हिमा राम ने 21 हजार, महिला मंडल भेखली ने 21 सौ रुपये बतौर राहत दिए। सीएम ने जंजैहली में हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत 5 महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए। इनमें सुमना देवी, पार्वती, हंसा देवी, ऊमा देवी, कातकी देवी शामिल रही।
....
पुस्तक ट्रैवलर गाइड का विमोचन
राज्यस्तरीय वन्य प्राणी सप्ताह के मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वन और वाइल्ड लाइफ विभाग की वेबसाइट को लांच किया। उन्होंने वन विभाग की पुस्तक ट्रेवलर गाइड का विमोचन किया। सीएम ने वाइल्ड लाइफ विभाग की डाक्यूमेंटरी वाइल्ड लाइफ ट्रेजरी ऑफ एचपी का विमोचन भी किया। इस मौके पर सीएम ने मंडी पुलिस की क्योंकि जिंदगी है आपकी जागरूकता वीडियो को विमोचन किया।
यह स्कूल रहे विजेता
राज्य स्तरीय वन्य प्राणी सप्ताह में चित्रकला, नारा लेखन और निबंध में राज्य स्तरीय पुरस्कार में मानसी, निर्मल, चिंतामणी, कशिश, भूमिका वर्मा, आयुषी नेगी, सोनाक्षी, कीर्ति, यातिन, सोहानी, तनवी, दीक्षांत, अंजलि वर्मा, निकिता, हरीता, पंकज को सम्मानित किया।