फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के सात और मामले सामने आए

विज्ञापन
mosquito
विज्ञापन
मंडी/सुंदरनगर। जिले के डैहर क्षेत्र में शनिवार को डेंगू के सात नए मामले सामने आए हैं। सरकाघाट में एक व्यक्ति डेंगू की चपेट में आ गया है। बताया जा रहा है कि वह बद्दी में नौकरी करता है। बद्दी से बीमार होकर घर लौटा था। इसके अलावा चार डैहर और दो जांबला और जड़ोल के गांवों के मरीजों के टेस्ट पॉजीटिव पाए गए हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र के कई गांवों में फॉगिंग करवाई है। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को कुल 34 खून के सैंपल जांच के लिए लिए गए थे। इनकी शनिवार को जांच में 7 लोग पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद जिला मंडी में डेंगू पीड़ितों की संख्या अब 75 हो गई है। इनमें से जिला अस्पताल में उपचाराधीन 13 में से 11 को पहले ही छुट्टी दे दी गई है। वहीं शनिवार को डैहर में 20 लोगों ने अपना रक्त जांच के लिए दिया है। इसकी मंडी स्थित जोनल अस्पताल में जांच की जाएगी। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डैहर में 48 घरों की जांच की है। जहां 6 घरों में मच्छरों का लारवा मिलने पर उन्हें नष्ट किया गया है। उधर, जिला स्वास्थय अधिकारी मंडी डॉ. दिनेश ठाकुर ने शनिवार को 7 नए डेंगू के मामले सामने आने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें