नेरचौक (मंडी)। 1000 करोड़ से अधिक की लागत से बने लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज ओपीडी के लिए पूरी तरह से तैयार है। फैकल्टी पूरी तरह से तैयार है। सरकार जैसे ही आदेश देती है, मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू हो जाएगी। यह बात मेडिकल कालेज के डीन डॉ. डीएस धीमान ने कही। उन्होंने कहा कि उनके पास टोटल फैकल्टी 105 की है, जिसमें मेडिसन के 10 डॉक्टर, सर्जरी के 10 डॉक्टर, गायनी के 11 डॉक्टर, आंखों के तीन, ईएनटी के तीन, एनेस्थीसिया के 5 डॉक्टर उपलब्ध हैं। इतना ही नहीं, लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज में इस समय पूरी संख्या में सुरक्षा गार्ड और सफाई कर्मचारी भी है। ओपीडी के लिए मूलत: आवश्यकता एक्स रे मशीन, अल्ट्रासाउंड मशीन, ब्लड टेस्टिंग लैब उपलब्ध करवा दी गई है।