फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून के आगाज के साथ सेब बगीचों में बढ़ने लगा फलों का आकार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। मानसून के आगाज के साथ मंडी जिले के सेब बगीचों में बहार आनी शुरू हो गई है। चारों ओर हरियाली के बीच सेब के पेड़ों पर लाल हरे रंग के सेब ने आकार लेना शुरू कर दिया है। समर क्वीन, टाइड मैन और रेड जून जल्द मंडियों में दस्तक देने की तैयारी में है। बरसात की पहली बारिश होने के बाद जिले के सेब बागवानों के चेहरे खिल गए हैं। सेब व्यापारियों के हौसले भी बुलंद हो गए हैं। रिमझिम बरसात से अब सेब ने आकार लेना शुरू कर दिया है तथा जल्द अरली वैरायटी का सेब हिमाचल समेत पड़ोसी राज्यों की मंडियों में पहुंचेगा। एप्पल वैली कमरूघाटी, जंजैहली घाटी और करसोग घाटी के सेब बगीचों में बहार आ गई है। सेब व्यापारियों ने दिल्ली संपर्क करना शुरू कर दिया है और व्यापारियों ने वारदाने की तैयारी भी कर दी है। आगामी 15 जुलाई से पहले दिल्ली की अंतरराष्ट्रीय सब्जी मंडी समेत पड़ोसी राज्यों की मंडियों में दस्तक देने वाला है। मंडी जिला का सेब सर्व प्रथम देश की मंडियों में दस्तक देता है। जिसकी अच्छी पहचान बन गई है। कमरूघाटी में सेब की अरली वैरायटियों का आकार बढ़ गया है और इनके फलों में रंग आना भी शुरू हो गया है। नाचन फ्रूट ग्रोवर एसोसिएशन के प्रधान बिंदर ठाकुर और उपप्रधान प्रेम सिंह ठाकुर ने बताया कि इस बार कम फसल के चलते सेब का अच्छा आकार होगा और गुणवत्ता में भी सेब मंडियों में धूम मचाएगा। बागवानों में चंद्रमणी ठाकुर, दीवान चंद, ठाकर दास, लाभी सिंह, लेखराज, इंद्र ठाकुर, भीम सिंह ठाकुर, मनोज कुमार, यशवंत ठाकुर, भोला राम, वेद प्रकाश, नारायण सिंह, मोहर सिंह, राम लाल और नंदलाल ने बताया कि रेड जून, टाइड मैन और समर क्वीन जल्द तैयार होने वाला है और मंडियों में दस्तक देगा। दिल्ली स्थित के क्रास एन कंपनी के आढ़ती नरेश ढल्ल ने बताया कि बागवान माल तैयार होने के बाद ही इसका तुड़ान कर निर्यात करें। उन्होंने दावा किया है कि इस बार मंडी में सेब के दामों में उछाल रहेगा। बागवानी विशेषज्ञ डा. एसपी भारद्वाज ने बताया कि बागवान अरली वैरायटियों को भी समय लेकर तुड़ान करें। जिससे गुणवत्ता के साथ सेब मंडियों में पहुंचे और इसके बागवानों को उम्दा दाम मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें