फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायोमीट्रिक यंत्र से जीवन प्रमाण का सत्यापन करवाएं पेंशनर

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। पेंशनर जुलाई से लेकर अक्तूबर 2018 तक नजदीकी उपकोष/जिला कोष में जाकर स्वयं बायोमीट्रिक यंत्र से अपने जीवन प्रमाण का सत्यापन करवा सकते हैं। इसके लिए तिथियां निर्धारित की गई हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशनर 1 जुलाई से 15 जुलाई और 16 अगस्त से 31 अगस्त तक और पंजाब नेशनल बैंक से पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशनर 16 जुलाई से 31 जुलाई, 1 सितंबर से 15 सितंबर तक सत्यापन करवा सकते हैं। अन्य बैंकों से पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशनर 1 अगस्त से 15 अगस्त और 16 सितंबर से 30 सितंबर तक अपने जीवन प्रमाण का सत्यापन करवा सकते हैं। जिला कोषाधिकारी मंडी सुरेंद्र कुमार कटोच ने कहा कि इसके लिए वे पीपीओ नंबर, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पास बुक आदि दस्तावेजों को साथ ले जाएं। जिन पेंशनरों का कोषागारों में आधार नंबर दर्ज है वे लोकमित्र केंद्र से भी बायोमीट्रिक यंत्र द्वारा अपना जीवन प्रमाण का सत्यापन करवा सकते हैैं। उन्होंने पेंशनरों से विशेष रूप से आग्रह किया है कि जिला कोष में अत्यधिक भीड़ से होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए उपकोषों के तहत आने वाले पेंशनर अपने जीवन प्रमाण का सत्यापन बायोमीट्रिक यंत्र से अपने नजदीकी उपकोषों में जाकर ही करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें