फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

191 मैगावाट की विद्युत परियोजना आधुनिक तकनीक से होगी तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। बिजली बोर्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से व्यास नदी पर कुनकातर पुल के नजदीक निर्मित किए जा रहे 191 मेगावाट की विद्युत परियोजना के कार्य में तेजी लाने के निर्देश ऊर्जा मंत्री ने दिए। मंगलवार को उन्होंने कोटली में बिजली बोर्ड के पावर प्रोजेक्ट कार्यालय का शुभारंभ भी किया। उन्होंने कहा कि इस पावर प्रोजेक्ट कार्यालय को हमीरपुर से कोटली स्थानांतरित करने का मुख्य कारण इसके कार्य में तेजी लाना है। बिजली बोर्ड के माध्यम से इस प्रोजेक्ट की रॉक टेस्टिंग लगभग पूर्ण कर ली गई है और इस प्रोजेक्ट की फोरेस्ट क्लीयरेंस और अन्य औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण हों, इसके लिए निगरानी समिति गठित की गई है जो 5-6 महीने के भीतर सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण करेगी और प्रयास रहेगा कि अगले 58 महीनों के भीतर इस पावर प्रोजेक्ट को पूर्ण किया जाएगा। प्रयास रहेगा कि इस प्रोजेक्ट के निर्माण से सदर, कोटली, धर्मपुर, जोगिंद्रनगर तथा पधर तहसील क्षेत्र के कम से कम परिवार प्रभावित हों। इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके डैम को आधुनिक तकनीक से तैयार किया जाएगा। 191 मेगावाट की विद्युत परियोजना बनाई जाएंगी और पांच इकाइयां स्थापित कर 692 मिलियन यूनिट बिजली तैयार की जाएगी। बिजली की पैदावार कैसे बढ़ाई जाए और बिजली उत्पादन को 240 मेगावाट तक कैसे बढ़ाया जाए, इसके लिए भी नया कंसेप्ट तैयार करने के लिए डीपीआर बनाई जा रही है। यह प्रोजेक्ट मंडी जिले के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी प्रदान होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें