फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटरोपी पड़ीगलू के पास फिर लुढ़की कार, चालक जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग मंडी-पठानकोट में कोटरोपी से करीब एक किलोमीटर आगे पड़ीगलू के पास एक कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कार चालक जख्मी हो गया। चालक को सिविल अस्पताल पधर से प्राथमिक उपचार के बाद जोनल अस्पताल मंडी रेफर किया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शेर सिंह पुत्र संगत राम निवासी राह डाकघर औट सोमवार रात्रि को अपनी कार नंबर एचपी 34 बी 7866 में सवार होकर बैजनाथ से घर लौट रहा था। रात्रि करीब साढ़े नौ बजे कोटरोपी के पड़ीगलु के पास तीखे मोड़ से कार करीब सौ फीट नीचे लुढ़क गई। घटना में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे एनएच से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने सिविल अस्पताल पधर पहुंचाया। जहां से युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जोनल अस्पताल मंडी रेफर कर दिया है। पधर पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। घटना की पुष्टि पुलिस अधीक्षक मंडी गुरुदेव शर्मा ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें