फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थ राज को सौंपी प्रधान पद की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
पटड़ीघाट (मंडी)। तहसील के अंशकालीन सहायक पटवारी कार्यकारिणी का चुनाव ग्रामीण राजस्व अधिकारी और कानूनगो संघ इकाई बलद्वाड़ा के प्रधान कृष्ण चंद शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान बलद्वाड़ा के 21 पटवार वृत्तों के अंशकालीन कर्मचारियों ने भाग लिया। इसमें सर्वसहमति से तीर्थराज को प्रधान, तारादेवी को उपप्रधान, कमलेश को महासचिव, अनिल कुमार को संयुक्त सचिव, किरपा राम को कोषाधिकारी, सोहन लाल को मुख्य सलाहकार, गुरदेव को सलाहकार, यशपाल को प्रेस सचिव और देव राज को प्रचारक चुना गया। इसके बाद नवनिर्मित कमेटी ने हिमाचल प्रदेश सरकार से पिछले नौ महीने का मानदेय न मिलने पर रोष प्रकट किया। प्रधान तीर्थ राज ने सरकार से मांग की कि सहायक पटवारी के मानदेय का नियमित बजट में प्रावधान किया जाए। पिछले नौ महीने का मानदेय शीघ्र देने का प्रावधान किया जाए और सहायक पटवारियों को नियमित करने की पॉलिसी बनाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें