फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के किसानों के लिए प्रेरणा स्रोत बने तेजराम

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। निहाणी के तेजराम शर्मा को उत्कृष्ट जैविक खेती के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन ने 23 जनवरी 2018 को राष्ट्रीय पुरस्कार से दिल्ली में सम्मानित किया है। इस उपलब्धि के साथ ही वह सैकड़ों किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बन गए हैं। 2012 में सुंदरनगर में जैविक खेती का प्रशिक्षण करने के बाद निरंतर इस कार्य के प्रति मेहनत और लगन से उन्हें यह उपलब्धि मिली है। इस मेहनती किसान ने जैविक खेती करके न केवल अपना नाम कमाया है, बल्कि खेती से अच्छी आय प्राप्त कर अन्य किसानों को भी प्रोत्साहित कर रहे हैं। वह वर्षभर में तीन से चार फसलें उगाकर लाभ उठा रहे हैं। उनका कहना है कि जैविक खेती से सब्जी उत्पादन में बढ़ोतरी हुई है। कम खर्च में ही हम अपनी फसलों की अच्छी पैदावार कर रहे हैं। ब्रोकली, पारसेली, सैलरी, लीक, आइसवर्ग, सलाद ऐसी कई प्रकार की विदेशी सब्जियों का उत्पादन कर वह अच्छी कमाई कर रहे हैं। इसके अलावा तेजराम शर्मा के पास तीन गायें हैं, जिससे जैविक खेती के साथ-साथ वर्षभर वह दुग्ध उत्पादन करके भी अच्छे पैसे कमा रहे हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली में जैविक खेती के लिए जो पुरस्कार उन्हें प्राप्त किया वह नार्थ जोन में सिर्फ उनको ही प्राप्त हुआ है। उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें 26 जनवरी को उपमंडल स्तर पर भी उन्हें सम्मानित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें