फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद पर दी गई प्रस्तुति से आंखों से छलके आंसू

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। पंडोह के बीएसएल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में बीबीएमबी सुंदरनगर से बीएसएल सर्कल 1 के अधीक्षण अभियंता राम दर्शन सावा और उनकी पत्नी उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य विजय दानिया ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि ने बच्चों को हर गतिविधि में बढ़-चढ़कर भाग लेने और कठोर मेहनत करने का संदेश दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। इसमेें सरस्वती वंदना, पहाड़ी नाटी, पंजाबी, राजस्थानी डांस और गिद्दा प्रस्तुत किया गया। इन सभी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने और तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। बच्चों ने हाल ही में मणिपुर में शहीद हुए पंडोह के इंद्र सिंह पर एक लघु नाटिका प्रस्तुत की। इसको देखकर समस्त दर्शकों की आंखों में आंसू आ गए। इस मौके पर शहीद इंद्र सिंह की मां और छोटा भाई भी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के साथ बीबीएमबी सुंदरनगर के अन्य कई अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी मेधावी छात्रों को पारितोषिक वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में अध्यापक अवतार सिंह ने मुख्यातिथि एवं दर्शकों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें