फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के मुख्य एंट्री प्वाइंट पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
मंडी। शहर के हर एंट्री प्वाइंट पर अब सीसीटीवी कैमरा से निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए अब शहर के हर एंट्री प्वाइंट पर कैमरे लगाए जाएंगे। जिला पुलिस ने प्रशासन को इस बाबत प्रपोजल सौंपा है। प्रशासन से स्वीकृति मिलते ही शहर के मुख्य एंट्री प्वाइंट पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे। अमर उजाला ने 18 नवंबर के संस्करण में ऐतिहासिक विक्टोरिया ब्रिज पर तीसरी आंख नहीं कर रही काम शीर्षक से खबर छापकर शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने शहर के एंट्री प्वाइंट पर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए यह कदम उठाया है। शहर में वर्तमान में ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था पर 12 सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है। लेकिन, मुख्य एंट्री प्वाइंट पर कैमरे न होने से जिला पुलिस मंडी को दिक्कतें पेश आ रही थीं। जिला प्रशासन से मंजूरी मिलते ही इन एंट्री प्वाइंट पर कैमरे लगाएं जाएंगे।
विज्ञापन


कहां-कहां लगेंगे कैमरे
शहर के मुख्य एंट्री प्वाइंट विक्टोरिया ब्रिज, भ्यूली, पुलघराट और स्कोहडी पुल पर कैमरे लगाने की प्रपोजल पुलिस ने जिला प्रशासन को सौंपी है। विक्टोरिया ब्रिज पर लगा कैमरा अरसे से खराब है। जबकि, पुलघराट और स्कोहडी में कैमरा नहीं लगा है। डीएसपी हेडक्वार्टर हितेश लखनपाल ने कहा कि शहर में कुल 12 कैमरे लगे हैं। जिसमें शहर में बाईपास रोड, लाइन के बाहर, चौहटा बाजार, सेरी मंच, गांधी चौक, एसपी और डीसी ऑफिस, डीसी ऑफिस रोड, साईं स्वीट्स के सामने कैमरे लगे हैं। इसके साथ ही तीन कैमरे भ्यूली में लगाए गए हैं। जिला प्रशासन को एंट्री प्वाइंट पर कैमरा लगाने के लिए प्रपोजल सौंपी गई है।
सुरक्षा व्यवस्था होगी पुख्ता : एसपी
एसपी मंडी अशोक कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन को शहर के एंट्री प्वाइंट पर कैमरा लगाने के लिए प्रपोजल सौंपी गई है। स्वीकृति मिलते ही इन प्वाइंट पर कैमरा लगाकर सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें