फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी उच्च वर्ग में चमकी एवेरेस्ट सदन की छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कबड्डी उच्च वर्ग में चमकीं एवरेस्ट सदन की छात्राएं
विज्ञापन

आरके इंटरनेशनल की पांचवीं वार्षिक खेल प्रतियोगिता में दिखाया दम
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी/नबाही।
आरके इंटरनेशनल नबाही में इंटर हाउस खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन धूमधाम के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में एसके शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित और ओलंपिक मशाल जलाकर किया। इसके बाद सदन के सभी छात्रों ने मुख्य अतिथि को सलामी देते हुए मार्चपास्ट किया। प्रतियोगिता के पहले दिन दौड़ प्रतियोगिता, शार्ट पुट, डिस्कस थ्रो का आयोजन किया गया। दौड़ में सूर्यांश, श्रेया, रिषभ, शिल्पा ने प्रथम स्थान, रिषभ नेहा और अनीशा ने द्वितीय स्थान और संजय, अंशिका और आर्यन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रिले रेस, लड़कों में अन्नपूर्णा सदन ने प्रथम स्थान, धौलागिरी द्वितीय और लड़कियों में गाडविन ने प्रथम स्थान व एवरेस्ट ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लंबीकूद में रिषभ, तन्वी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुधांशु, प्रगति ने द्वितीय स्थान और अंतरिक्ष, नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त करके अपने सदन को विजय दिलाई। दूसरे दिन के खेल में कबड्डी, बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कबड्डी में प्राथमिक वर्ग में धौलागिरी सदन ने बाजी मारी। माध्यमिक वर्ग में गाडविन सदन और उच्च वर्ग में एवरेस्ट सदन की छात्राओं ने कबड्डी प्रतियोगिता जीती। तीसरे दिन की खेल प्रतियोगिता में वॉलीबाल और कबड्डी का फाइनल खेला गया। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि ने अद्भुत प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें