जोगिंद्रनगर (मंडी)। शांति निकेतन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दीपावली के उपलक्ष्य में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें रिया, गुनगुन, तन्वी, रिशिता, श्रुति, शगुन, अनन्या, योगिता, आस्था, प्रिकांक्षा, तनिका और पायल प्रथम, रीतिका अवस्थी, गरविश, हेमलता, रीतिका, तान्या द्वितीय, रचना, काजल, प्रियंका, पल्लवी, शिल्पा और इशिता तृतीय रहीं। स्कूल के चेयरमैन ओंकार गुप्ता और सचिव विकास गुप्ता ने बच्चों को दीपावली की बधाई दी। वहीं, आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दीपावली से पूर्व चार सदनों की रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें लक्ष्मी सदन प्रथम, विवेकानंद सदन द्वितीय, कल्पना चावला और पटेल सदन तृतीय रहा। प्रधानाचार्य रविंद्र शर्मा ने बताया कि धर्मशाला में संपन्न हुई राज्यस्तरीय एथलेटिक्स में तमन्ना ठाकुर ने 3 हजार मीटर और 1500 मीटर में रजत पदक जीतकर जिला मंडी और स्कूल का नाम रोशन किया। वहीं आदर्श कन्या स्कूल में आपदा प्रबंधन प्रभारी मिलाप सिंह, प्रधानाचार्य रविंद्र शर्मा और स्टाफ द्वारा बच्चों को भूकंप तथा आगजनी से बचनेे के बचाव कार्यों बारे जानकारी दी गई।