फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 से 19 तक विक्टोरिया पुल पर एकतरफा रहेगी आवाजाही

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। दीपावली पर्व के चलते शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं। 17 अक्तूबर मंगलवार से 19 अक्तूबर तक शहर में विक्टोरिया पुल वाया मोती बाजार में वाहनों की एकतरफा आवाजाही रहेगी। सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। इसके अलावा दिवाली के दिन जोनल अस्पताल के 100 मीटर के दायरे में पटाखे तथा आतिशबाजी चलाने पर प्रतिबंध रहेगा। जिला दडांधिकारी मदन चौहान ने दिवाली पर्व के दृष्टिगत अधिसूचना जारी करते हुए आदेश जारी किए हैं कि 17 अक्तूबर सुबह 6 बजे से 19 अक्तूबर रात्रि 9 बजे तक चौहाटा बाजार से विक्टोरिया पुल वाया मोती बाजार को एक तरफा वाहनों की आवाजाही के लिए खुला रखा जाएगा। अधिसूचना के अनुसार इस अवधि में खलियार से मंडी बाजार की ओर आने वाले वाहन वाया पुरानी मंडी, भ्यूली की ओर से बाजार तक आ सकेंगे। उपायुक्त ने दिवाली त्यौहार के दृष्टिगत शहर में सामान्य व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक भी आयोजित की। इसमें उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से पटाखों तथा आतिशबाजी का कम से कम प्रयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल के 100 मीटर के दायरे में पटाखे इत्यादि चलाने में संयम बरतने के निर्देश भी दिए। पुलिस तथा नगर परिषद के अधिकारियों को पटाखे तथा आतिशबाजी के लिए सुरक्षित स्थान पर ही पटाखे चलाने के लिए लोगों को प्रेरित करने को कहा ताकि, किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिवाली वाले दिन शहर में पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए हैं तथा अग्निशमन विभाग को भी सतर्क रहने तथा किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए ।
विज्ञापन

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राजीव कुमार, पुलिस उप अधीक्षक हितेश लखनपाल, उपमंडलाधिकारी सदर पूजा चौहान सहित अग्निशमन व नगर परिषद के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें