फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक सेवकों की अनिश्वितकालीन हड़ताल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ की ओर से सोमवार को अनिश्चित कालीन हड़ताल को जारी रखा गया। डाकघर से लेकर डीसी कार्यालय होते हुए रैली निकाली गई। हड़ताल के पांचवें दिन जिला भर के डाक सेवकों और संघ के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। संघ के महासचिव एसएस महादेविया ने कहा कि सभी डाक सेवकों का आह्वान किया है कि जब तक सरकार एवं विभाग उनकी मांगों को पूरा नहीं करेंगे, यह हड़ताल इसी तरह जारी रहेगी। मंडलीय सचिव युद्ध कुमार ने बताया कि सोमवार को जिला भर से डाक सेवकों एवं संघ के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने मुख्य डाकघर मंडी से शहर में रोष रैली निकाली। इस अवसर पर टेकचंद, चमन लाल, दर्शन शर्मा, वंदना, चुनी लाल, अंजलि, कुसुम, पवन, मित्रदेव, साली राम, योगराज, रविंद्र, विद्या देवी, राज कुमार, रूकमणी, इंद्र सिंह, योगराज सहित जिले भर के विभिन्न खंडों से ठाक सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें