फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराज के बेटे को न्याय दिलाने के लिए दुपट्टें की गांठों में बंधे मुड़े, सिकुड़े, नोट निकले बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
जंजैहली (मंडी)। वन रक्षक होशियार सिंह को न्याय दिलाने के लिए सराज की जनता और नारी शक्ति एकजुट हो गई है। दुपट्टें की गांठों से बंधी छोटी-छोटी बचत आज सराज के बेटे को न्याय दिलाने के लिए बाहर आ गई है। बच्चा, बूढ़ा, गृहिणी, हर कोई मंगलवार को जंजैहली बाजार में सड़क पर उतर आया। रैली में बुजुर्ग, अक्षम लोग भी लाठी लेकर इंसाफ की मांग को लेकर सड़क पर नजर आए। इस विरोध रैली में 80 फीसदी से अधिक महिलाएं ने होशियार को न्याय दिलाने के लिए आवाज बुलंद की। सराज मंच के बैनर तले हर गांव में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। हर वर्ग का इसे समर्थन मिल रहा है। सराज मंच के प्रधान कुंदन लाल ने कहा कि नारी शक्ति ने इंसाफ की इस जंग को गति दी है। गृहिणियां घर का काम छोड़ कर प्रदर्शन में भाग लेने पहुंची। रैली के बाद ही महिलाओं ने अपनी छोटी-छोटी बचत को मंच को सहयोग राशि के रूप में दिया है।
विज्ञापन


सराज का हर बाजार बंद, रैली में पहुंचे व्यापारी
मंच के आह्वान पर मंगलवार 27 जून को समूचे सराज के बाजार थुनाग, लंबाथाच, जरोल जंजैहली के बंद रहे। थुनाग व्यापार मंडल प्रधान शेर सिंह ने कहा कि सराज मंच की मुहिम को व्यापारियों का पूरा समर्थन है। महिला शक्ति के बाद व्यापारी वर्ग का समर्थन सराज मंच की मुहिम को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें