सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर नगर परिषद के सभागार में स्ट्रीट फूड वेंडर्स को वीरवार को हाईजीन का प्रशिक्षण प्रदान कर किट प्रदान की गईं। इसमें 2 एप्रन, ग्लबस, टोपी, तौलिया, डस्टर और उन्हें फास्टेक प्रमाण पत्र भी भेंट किया। शिविर की अध्यक्षता नगर परिषद के नोडल अधिकारी बलबीर सोनी ने की। इस अवसर पर जिला रेहड़ी- फड़ी यूनियन के प्रधान सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में सुंदरनगर शहर के स्ट्रीट फूड वेंडर्स शामिल हुए।
फास्टेक ट्रेनर रोशन कुमार चौधरी ने सुंदरनगर नगर परिषद क्षेत्र के 60 स्ट्रीट फूड वेंडर्स को खाद्य और हाईजीन को लेकर प्रशिक्षण प्रदान किया। अभी तक जिले में 150 स्ट्रीट फूड वेंडर्स को यह प्रशिक्षण दिया जा चुका है। यह प्रशिक्षण खाद्य सुरक्षा विभाग, नेस्ले इंडिया एवं नगर परिषद के सहयोग से आयोजित किया गया। इस अवसर पर सुंदरनगर रेहड़ी-फड़ी यूनियन के प्रधान कर्म चंद, कोषाध्यक्ष विपिन शर्मा एवं कृष्णा कुमारी उपस्थित रहे। संवाद