फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: समारोह के लिए मंडी से 60 सदस्यीय दल शिमला रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा विभाग का 62वां स्थापना दिवस छह दिसंबर को रिज मैदान शिमला में मनाया जाएगा। इसकी अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं महा आदेशक सतवंत अटवाल करेंगे। छठी वाहिनी मंडी के आदेशक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि स्थापना दिवस में भाग लेने के लिए छठी वाहिनी मंडी से 60 सदस्यों का दल शनिवार को शिमला के लिए रवाना हो गया है।
विज्ञापन

स्थापना दिवस पर रिज मैदान में गृहरक्षकों की ओर से मार्च पास्ट, ड्रिल, बैंड कॉन्सर्ट के साथ आपदा उपकरणों की प्रदर्शनी और खोज एवं बचाव ड्रिल सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। स्थापना दिवस के लिए रवाना जवानों में वाहिनी के प्रशासनिक अधिकारी जितेंद्र शर्मा, भंडार अधिकारी हेमराज, कंपनी कमांडर प्रदीप कुमार, महिला प्लाटून कमांडर लता कुमारी सहित एक मार्च पास्ट की टुकड़ी और बैंड की टुकड़ी शामिल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें