फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 20 टेबलों में तैनात होंगे 60 कर्मचारी, एक राउंड में पूरी होगी जिप और बीडीसी की मतगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
31 मई को राजकीय पाठशाला चौंतड़ा में मतगणना को लेकर 100 कर्मचारी संभालेंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौंतड़ा (मंडी)। विकास खंड चौंतड़ा में जिला परिषद सदस्य और बीडीसी सदस्यों की मतगणना को लेकर तमाम तैयारियां चुनाव आयोग ने पूरी कर ली हैं। राजकीय पाठशाला चौंतड़ा में मतगणना को लेकर सौ कर्मचारी तैनात होंगे। 20 टेबलाें में मतगणना एक राउंड में पूरी करने को लेकर करीब 60 कर्मचारी तैनात होंगे। 31 मई को सुबह नौ बजे बैलेट पेपर की मतगणना शुरू होगी। दोपहर एक बजे से पहले विजेता प्रत्याशियों के रुझान भी सामने आएंगे।
पंचायतीराज चुनावों में विकास खंड चौंतड़ा में 80 पंचायत समिति के सदस्य चुनावी दंगल में उतरे हैं। वहीं तीन जिला परिषद वार्ड लांगणा, नेर घरवासड़ा और भडयाड़ा वार्ड में बीस प्रत्याशी अपना राजनीतिक भविष्य आजमा रहे हैं। पहले चरण के मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज वीरवार को दूसरे चरण के मतदान होंगे। 30 मई को आखिरी चरण के मतदान होने के बाद 31 मई को मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को चौंतड़ा विकास खंड में जिला परिषद एवं बीडीसी सदस्य पदों की मतगणना को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से चौंतड़ा स्कूल में मतगणना पूर्वाभ्यास का आयोजन भी किया गया। एसडीएम मनीश चौधरी ने सभी मतगणना अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतगणना प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें