फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रणौत के खिलाफ गृह जिला के संगठनों ने उगला गुस्सा

विज्ञापन
speech about farmer
विज्ञापन
सरकाघाट(मंडी)। अभिनेत्री कंगना रणौत के बयान को किसान विरोधी बताते हुए उनके गृह जिला मंडी के विभिन्न संगठनों ने कड़ा रोष जताया है। माकपा नेता भूपेंद्र सिंह, किसान सभा के अध्यक्ष रणताज राणा, सीटू मजदूर संगठन के अध्यक्ष कश्मीर सिंह, धर्मपुर न्याय मंच के संयोजक गंगा राम ठाकुर, अधिवक्ता एसोसिएशन के सुरेश शर्मा, दलित शोषण मुक्ति मंच के मन सिंह और महिला समिति की प्रमिला ठाकुर आदि ने कहा कि कंगना रणौत का गृहक्षेत्र सरकाघाट कभी किसानों को उनकी जमीनें दिलवाने के लिए बड़े आंदोलनों का नेतृत्व कर चुका है और किसानों की जमीनें उन्हें दिलवा चुका है, लेकिन उसी धरती से बेटी अपने अभिनय और शोहरत के गरूर में इस प्रकार की किसान विरोधी टिप्पणियां कर सरकाघाट क्षेत्र को बदनाम कर रही हैं, जो बहुत ही निंदनीय है। उन्होंने उन पर यह भी आरोप लगाया है कि वे अब अभिनेत्री कम भाजपा की प्रवक्ता ज्यादा हो गई हैं और फिर इस प्रकार की उल्टी सीधी बयानबाजी कर रही है। इसलिए भाजपा भी स्पष्ट करे कि क्या वे कंगना रणौत के इन किसान विरोधी बयानों से सहमत हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें