फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों को मर्ज करने का निर्णय वापिस न लिया तो बैठेंगे आनरण अनशन पर: भूपेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। भाखड़ा ब्यास सतलुज लिंक परियोजना सुंदरनगर के अधीन आने वाले स्कूलों को मर्ज करने के मामले को लेकर सामान्य कल्याण वर्ग संघ मुखर हो गया है। संघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सेन ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के मैनेजमेंट को दो टूक शब्दों में चेताया है कि अगर स्कूलों को मर्ज करने का निर्णय तत्काल प्रभाव से रद्द नहीं किया गया तो मजबूर होकर मंडी जिले के समूचे सामान्य कल्याण वर्ग और अन्य वर्गों को साथ लेकर बीएसएल परियोजना के मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर आमरण अनशन पर बैठेगा।
विज्ञापन

भूपेंद्र सेन का कहना है कि भारत सरकार एक ओर शिक्षा के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए शिक्षण संस्थान खोल रही है वहीं दूसरी ओर बीबीएमबी का प्रबंधन वर्ग स्कूलों को मर्ज करने की ओर आतुर है। उन्होंने चेताया है कि अगर बीबीएमबी के प्रबंधन वर्ग ने अपना यह रवैया नहीं बदला तो इसके भयंकर परिणाम सामने आएंगे और इसके लिए प्रबंधन वर्ग सीधे तौर पर जिम्मेदार होगा। उन्होंने कहा कि बीबीएमबी के स्कूलों में काफी तादाद में बच्चे अध्ययनरत हैं। यहां पर सुंदरनगर और इसके आसपास के तीन दर्जन से अधिक पंचायतों के बच्चे शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं लेकिन स्कूलों को मर्ज करने का निर्णय जनता के हलक से नीचे नहीं उतर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें