टेक चंद चुने स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष
बालीचौकी (मंडी)। राजकीय माध्यमिक पाठशाला पंजाई एसएमसी की आमसभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य जीवानंद चौहान ने की। सभा में पूर्व प्रधान जगदीश ठाकुर ने अपनी कार्यकारिणी को समाप्त करने की घोषणा की। टेक चंद ठाकुर को सर्वसहमति से स्कूल प्रबंधन समिति का नया प्रधान चुना गया। इस दौरान स्कूल प्रधानाचार्य ने पिछली कमेटी की सफलताएं और संघर्ष के बारे में बताया। आमसभा में 73 बच्चों के अभिभावकों ने भाग लिया।