मंडी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 28 अप्रैल को मंडी के एक दिवसीय दौरे पर आएंगे। वह सुबह 10:40 पर राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे। दोपहर 12:50 पर सुंदरनगर, 1:20 पर लेदा बल्ह, 4 बजे जरल कॉलोनी पंडोह में पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा चुनावों को लेकर चर्चा करेंगे। शाम को छह बजे वह मंडी पहुंचेंगे।