फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिंगरप्रिंट मैच न होने से नहीं मिल रहा राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। क्षेत्र के राशन डिपुओं मेें उपभोक्ताओं के बायोमीट्रिक मशीनों में फिंगरप्रिंट मैच नहीं होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फिंगरप्रिंट मैच नहीं होने के चलते उपभोक्ताओं को राशन के लिए डिपुओं के बार-बार चक्कर काटने पड़ रहे हैं। कई बार चक्कर काटने के बाद भी उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने बताया कि जब वे राशन डिपो पर जाते हैं तो डिपो संचालक उन्हें यह कहकर घर भेज देते हैं कि आप अपने आधार कार्ड को अपडेट करवाएं, इसके बाद ही उन्हें राशन मिलेगा। ऐसे हालात में उपभोक्ता कभी राशन डिपो तो कभी आधारकार्ड सेंटरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। कुछ उपभोक्ता तो कुछ माह से राशन से भी वंचित हैं। उपभोक्ताओं संती देवी, ब्रह्मी देवी, सीता देवी, विमला देवी, देवराज, करतार सिंह, बबलू राम, श्यामलाल का कहना है कि वे राशन डिपुओं के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें राशन नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उनके फिंगरप्रिंट मैच नहीं कर रहे हैं, इस कारण राशन भी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

उधर, इस बारे में जिला खाद्य नियंत्रक लक्ष्मण सिंह कनेट ने कहा कि फिंगरप्रिंट मैच नहीं होने की समस्या को देखते हुए सभी राशन डिपुओं के संचालकों को आदेश कर दिए हैं कि जिनके फिंगरप्रिंट नहीं मिलते उन्हें भी राशन दिया जाए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता के पास राशन कार्ड होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पहले यह समस्या ज्यादा आ रही थी, लेकिन अब इसमें कमी आई है। उन्होंने उपभोक्ताओं को शीघ्र आधारकार्ड अपडेट करने की सलाह भी दी है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें