फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुकदेव ऋषि की तपोस्थली सुकेत की शोभा बढ़ा रहे हैं देवी -देवता

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। राज्यस्तरीय देवता मेला में सुकेत रियासत के प्रमुख देवी-देवता इन दिनों शुकदेव ऋषि की तपोस्थली सुकेत की शोभा बढ़ा रहे हैं। देवी-देवताओं से आशीष पाने के लिए हजारों की तादाद में भक्तजन हाजिरी देने को उमड़ रहे हैं। रियासत के आराध्य देव माहूंनाग के प्रति लोगों की आस्था का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि देव दर्शन के लिए लोगों को लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है। बुधवार से शुरू हुए पांच दिवसीय सुकेत देवता मेले में इस वर्ष करीब 170 देवी-देवता सुंदरनगर तथा मंडी जनपद से पधारे हैं। दिनभर मेला स्थल जवाहर पार्क में श्रद्धालुओं को दर्शन देकर धन्य करने के बाद देवी-देवता यजमानों के निमंत्रण पर उनका आतिथ्य भी स्वीकार कर रहे है। पारंपरिक वाद्ययंत्रों की ध्वनि से सुंदरनगर में माहौल पूरी तरह से देवमय हो गया है। सुकेत देवता मेला में आराध्य देव माहूंनाग, देव कमरूनाग, देव बड़ायोगी, शनिदेव, सत बाड़ा देव भनवाड़ और नालनी, माता नैना उग्रतारा, चामुंडा, काली तथा देव बाला टीका सहित अन्य देवी देवता शोभा बढ़ा रहे हैं। देवताओं की सुरक्षा में लगे पुलिस जवान चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखे हुए है। राज्य स्तरीय नलवाड़ एवं देवता मेला कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि मेले के दौरान अब तक किसी भी अप्रिय घटना का कोई समाचार नहीं है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुख सुविधा के लिए मेला कमेटी की तरफ से हर तरह के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें