फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश और बर्फबारी के बीच में घाट में रही बीठ उत्सव की धूम, सैकड़ों लोग बने गवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश और बर्फबारी के बीच घाट में बीठ
विज्ञापन

उत्सव की धूम, सैकड़ों लोग बने गवाह
अश्लील गालियां देकर भगाईं बुरी शक्तियां, मौखेटे पहनकर किया नृत्य
बीठ मेले में सराजी नाटी से लोगों ने दिन भर खूब बांधा समा
देव विष्णु नारायण के दस अवतारों की लीलाओं का प्रतीक है उत्सव
अमर उजाला ब्यूरो
थुुनाग (मंडी)। बारिश और बर्फबारी के बीच में घाट में बीठ उत्सव की धूम रही। इस उत्सव से पूरी घाटी देवमयी हो गई। दूरदराज के आए सैकड़ों लोग इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने। इस मौके पर लोगों ने बुराई पर अच्छाई की गाथाओं का गुणगान किया। इसके साथ ही उत्सव में दिन भर सराजी नाटी की भी धूम रही है। क्षेत्र के लोगों के अनुसार इस उत्सव का आयोजन चैत्र मास की संक्रांति को किया जाता है और देवता के आदेश पर इस बीठ का मनाया जाता है। उत्सव में देवता का स्वागत प्राचीन समय से मुखौटों के साथ किया जाता है।

देवता के आदेश पर लोगों के बीच फेंका जाता है बीठ
क्षेत्र के सरण दास, लक्ष्मी चंद, दिनेश कुमार, राम दास, पीरू राम, नोक सिंह आदि लोगों ने बताया है कि देवता के गणों की ओर से इस बीठ को शाम चार बजे के समय लोगों के बीच फेंका जाता है। यह बीठ नरगीज के फूलों से बनाया जाता है। मान्यता है कि जो भी व्यक्ति इस बीठ को पकड़ता है उसे देवता के अनुसार एक वरदान मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारायण के दस अवतारों की लालाओं का प्रतीक है उत्सव
माना जाता है कि यह बीठ नारायण के दस अवतारों की लालाओं का प्रतीक है। इस बीठ में देवता के गणों की ओर से ढोल नगाड़ों, करनालियों, शहनाई, मुखौटों के साथ मनाया जाता है और देव क्रीड़ा में भाग लेते हैं। वहीं इस बीठ में अश्लील गालियों को बुरा नहीं माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें