फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्केटबाल में बी पंजाब, हमीरपुर और ऊना की टीम अगले दौर में

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की खेलकूद प्रतियोगिताओं के तहत सोमवार को राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएसपी मंडी कर्ण गुलेरिया ने किया। आयोजन समिति ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर की आठ टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के प्रथम दिन तीन मैच खेले गए। यह जानकारी बास्केटबाल संघ के प्रेस सचिव कमलेश ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि प्रथम मुकाबला बी पंजाब रेजिमेंट और मंडी टीम के मध्य हुआ। इसमें बी पंजाब ने 51 और मंडी ने 26 गोल बनाए। बी पंजाब ने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। दूसरा मैच हमीरपुर और बिलासपुर के बीच हुआ। इसमें हमीरपुर ने 82 और बिलासपुर 57 गोल ही बना सकी। हमीरपुर 25 गोल दागकर आगे रही। अगला मैच लाहौल और ऊना के मध्य खेला गया। इसमें ऊना ने 62-27 के अंतर से मैच जीत लिया। मंगलवार को बास्केटबाल के तीन मुकाबले खेले जाएंगे। इस अवसर पर हिमाचल बास्केटबाल संघ के चेयरमैन केआर गर्ग, अशोक कुमार, कोच सितेंद्र शर्मा, सुभाष ठाकुर, उमेश पाल, कुनाल शर्मा, सोमेश उपाध्याय, सचिव अशोक भुट्टो सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें