फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में पांच दिन से पसरा अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूूरो
विज्ञापन

मंडी। बर्फबारी के पांच दिन बाद भी जिले के ऊपरी क्षेत्रों में जिंदगी पटरी पर नहीं लौटी है। जिले की कुल 154 सड़कें बर्फबारी से बंद हो गई थीं। इनमें से लोनिवि ने 145 सड़कें यातायात के लिए बहाल कर दी हैं जबकि 9 मार्ग अभी भी बंद पड़े हैं। इनको बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य जारी है। वहीं, जिले के 1107 ट्रांसफार्मर बर्फबारी के कारण बंद हो गए थे, जिसमें से विद्युत बोर्ड ने 932 ट्रांसफार्मरों को दुरुस्त कर दिया है। जबकि 175 ट्रांसफार्मरों को बहाल करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। हालांकि, इस बर्फबारी से किसी भी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि, विद्युत बोर्ड का दावा है कि उनके कर्मचारी दिन-रात बिजली को बहाल करने का हरसंभव प्रयास कर रहा है, परंतु ग्रामीण क्षेत्रों में तीन फीट तक बर्फबारी होने के कारण कर्मचारियों और अधिकारियों को बिजली को बहाल करने में दिक्कत हो रही है। उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि भारी बर्फबारी के चलते कई स्थानों पर बिजली और यातायात सुविधा बाधित हुई है, जिन्हें बहाल करने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।
विज्ञापन

जल्द बहाल की जाए बिजली आपूर्ति
सराज के कई क्षेत्रों में पांच दिन से अंधेरा पसरा हुआ है। दुर्गम इलाकों में अभी तक बिजली बहाल नहीं हो पाई है। बिजली बहाल न होने के कारण ग्रामीणों को ठंड में रातें गुजारनी पड़ रही हैं। उधर, सराज के तुलसी दास, रमेश चंद, इंद्र देव, प्रेम सिंह, पूर्ण चंद, लुध्र मणी, मणी देवी, भागी देवी, बोधी देवी, होम प्रकाश, योग राज, केहर सिंह सहित क्षेत्र के लोगों ने विद्युत बोर्ड से गुहार लगाई है कि बिजली आपूर्ति को जल्द बहाल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें