फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओजस्वी इलेवन ने 52 रन से आशीष इलेवन को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के खेल मैदान में रविवार को सुकेत क्रिकेट अकादमी ने अंडर-16 वर्ग में क्रिकेट मैच का आयोजन किया। मैच ओजस्वी इलेवन और आशीष इलेवन के बीच हुआ। अकादमी के संयोजक रविकांत जंवाल ने बताया कि मैच में ओजस्वी इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 25 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। इसमें लोकेश ने 64 रन, रोहित ठाकुर ने 20 रन, आर्यन ने 18 रन, शिवांश ने 16 रन और देवेश ने 10 रन बनाए। आशीष इलेवन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मोहित, आस्था और शुभम ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में आशीष इलेवन की टीम 125 रन बना कर ऑलआउट हो गई। आशीष इलेवन की ओर से अनंता ने 19 रन, अर्जुन ने 20 रन, शुभम ने 31 रन, धर्मेंद्र ने 15 रन और आशीष ने 14 रन बनाए। ओजस्वी इलेवन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए ओजस्वी ने 5 विकेट, पीयूष और मनदीप सोढी ने 2-2 विकेट व शिवांश ने 1 विकेट लिया। ओजस्वी इलेवन ने 52 रन से मैच जीत कर ट्राफी अपने नाम की। इस मौके पर युवा स्पोर्ट्स क्लब मंझयाठ के प्रधान बोधराज ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेता टीम को ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें