फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युकां ने महंगाई के खिलाफ बोला हल्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। प्रदेश युवा कांग्रेस की बल्ह इकाई ने बल्ह युकां अध्यक्ष ओम प्रकाश की अध्यक्षता में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने नेरचौक के मुख्य बाजार में बढ़ती महंगाई के खिलाफ रैली निकालकर जोरदार नारेबाजी की। बाद में एसडीएम कार्यालय बल्ह में महंगाई के खिलाफ ज्ञापन भी सौंपा। बल्ह युवा कांग्रेस के प्रभारी रवि ठाकुर ने बताया कि प्रदेश में पेट्रोल और डीजल, गैस सिलिंडर के दाम इतने बढ़ चुके हैं कि वे रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। युकां नेता रजनीश सोनी ने कहा कि कच्चे तेल की कीमत प्रति बैरल बहुत कम है, फिर भी महंगाई चरम पर है। इस रैली में रिंपल चौधरी, बल्ह कांग्रेस अध्यक्ष अजय ठाकुर, भूपेंद्र गुलेरिया, पवन ठाकुर, अश्वनी सैनी, विजय कुमार, गगन इंदौरिया, नवीन कुमार, खेम सिंह, कुशल सैनी, सुनील चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें