फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्द्धसैनिक बलों के लिए गठित नहीं हो पाया बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। प्रदेश और केंद्र सरकार की अनदेखी से नाराज चल रहे रिटायर्ड पैरामिलिट्री संघ की एक विशेष जिला स्तरीय बैठक सरकाघाट में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह ठाकुर ने की। इसमें जिलेभर के 100 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त जवानों की समस्याओं को हल करने को लेकर पैरामिलिट्री संघ का एक प्रतिनिधिमंडल सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से शिमला में मिला था। इसमें संघ के अध्यक्ष कुलदीप सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री से बोर्ड गठित करने की मांग प्रमुखता से उठाई थी। इस पर मुख्यमंत्री ने बोर्ड गठन करने की हामी भरी थी। उन्होंने कहा कि इतना अरसा बीत गया लेकिन अभी तक बोर्ड का गठन नहीं हुआ है। इससे प्रदेश के हजारों सेवानिवृत्त पैरामिलिट्री जवान सरकार के ढुलमुल रवैये से खफा हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में केंद्र और प्रदेश सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इस मौके पर बलवीर, संतराम, ज्ञान सिंह ठाकुर, विशन दास, प्रकाश चंद, गांधी राम राणा आदि विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें