फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकाघाट के पौंटा में जली गोशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत पौंटा के गांव बग्गी में कश्मीर सिंह की गोशाला जलकर राख हो गई। इससे गोशाला में रखा घास, उपले और सूखी लकड़ियां जल गईं। गोशाला में बंधी दो भैंसों को ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित निकाल लिया। इस हादसे से पूरा परिवार स्तब्ध है और पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। ग्राम पंचायत प्रधान शकुंतला देवी ने मौके पर पहुंचकर विभाग को सूचित किया। इस दौरान प्रशासन की ओर से कानूनगो और पुलिस विभाग मौजूद रहा। उन्होंने मौका पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें