फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज लारजी डैम में होगी फ्लसिंग, बढ़ सकता है ब्यास का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिला कुल्लू में बादल फटने की घटनाओं से मंडी जिले मेें लारजी और पंडोह डैम केे खुलने से शनिवार सुबह ब्यास का जलस्तर एकाएक बढ़ गया। बताया जा रहा है कि कुल्लू जिले में बादल फटने से नदी नालों का जलस्तर काफी बढ़ गया था। इसके बाद लारजी डैम के तीन गेट खोल दिए गए। वहीं, बिजली का उत्पादन भी बंद कर दिया गया था। हालांकि, दोपहर तक बिजली का उत्पादन शुरू हो गया। लेकिन, लारजी डैम में भारी मात्रा में गाद जमा हो चुकी है, जिससे बिजली का उत्पादन बेहद प्रभावित हो रहा है। जानकारी के अनुसार लारजी डैम में गाद की रविवार और सोमवार को फ्लशिंग की जाएगी। यह फ्लशिंग रविवार सुबह छह बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक होगी। जिससे ब्यास का जल स्तर बढ़ने की संभावना है। वहीं, लारजी डैम में बिजली का उत्पादन भी पूरी तरह से ठप रहेगा। लारजी डैम प्रबंधन ने जिला प्रशासन को इस बारे सूचित कर दिया है। इससे ब्यास से सटे किनारों पर अलर्ट रहेगा। इसके साथ ही पंडोह डैम में पांच गेट में से शनिवार को दो गेट डेढ़-डेढ़ मीटर खुले रहे। डैम से 16 हजार क्यूसिक लीटर पानी छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि डैम से पानी छोड़ा गया है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को फ्लसिंग शुरू की जाएगी। इस बाबत डैम प्रबंधन से सूचना मिली है। उन्होंने लोगों से ब्यास किनारे न जाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें