जोगिंद्रनगर (मंडी )। जिला मंडी बास्केटबाल संघ की बैठक अध्यक्ष धर्म सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संघ के चेयरमैन नितिन गुप्ता, सचिव अशोक कुमार, कोच सतिन्द्र शर्मा और रीता ठाकुर, डीपी कंचन देव, संदीप धीमान, महेन्द्र सेनी ने भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश के छात्र-छात्राओं की अंडर-17 आयु वर्ग की बास्केटबाल प्रतियोगिता 27 से 29 जुलाई तक जोगिंद्रनगर के स्कूल बाल और कन्या में आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला मंडी की ओर से खेलने वाली टीम का चयन 22 जुलाई को मंडी पड्डल मैदान में किया जाएगा। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से आग्रह किया है कि वह अपना-अपना जन्म प्रमाणपत्र साथ लाएं। संघ के सचिव अशोक भुट्टो ने बताया कि जिला की ओर से खेलने वाले खिलाड़ियों का ट्रायल संघ के कोच सतिंद्र शर्मा, रीता ठाकुर, संदीप धीमान और कंचन देव द्वारा लिया जाएगा। रीता ठाकुर ने कहा कि प्रतियोगिता का शुभारंभ सांसद रामस्वरूप शर्मा करेंगे जबकि समापन समारोह की अध्यक्षता विधायक प्रकाश राणा करेंगे।