फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंसु में डायरिया के चार और मामले आए सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। स्वास्थ्य खंड कटौला के तहत गांव हंसु गांव में बुधवार को डायरिया के चार और मामले सामने आए हैं। अन्य तीन गांवों बमसोई, काहू और कहूधार में डायरिया पर स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तरह नियंत्रण पा लिया है। हंसु गांव से बुधवार को चार केस डायरिया के अस्पताल में दाखिल हुए। चार जुलाई से 10 जुलाई तक इन गांवों में डायरिया के कुल 136 मामले सामने आ चुके हैं। गांवों में विभाग की टीमें लगातार डटी हुई हैं।
विज्ञापन

जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश ठाकुर ने बताया कि हंसु गांव से डायरिया के कुल 59 मामले अब तक सामने आए हैं। इनमें बुधवार को चार मरीज अस्पताल में भर्ती किए गए। जिनकी उपचार उपरांत स्थिति सामान्य चल रही है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी प्रभावित गांवों दौरा किया। तीन गांवों में स्थिति बिल्कुल सामान्य है जबकि हंसु गांव के 59 में से 25 लोगों को आशा वर्करों के माध्यम से दवाइयां उनके घर द्वार पर बुधवार को उपलब्ध करवाई गईं। आईपीएच विभाग और मेडिकल विभाग की टीम ने सभी गांवों के पेयजल सप्लाई के सैंपल लिए हैं। स्थिति से निपटने के लिए विभाग ने लोगों को उबला हुआ पानी पीने की हिदायत जारी की है। उधर, आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता विवेक हाजरी ने बताया कि विभाग की स्कीमों के सभी सैंपल जांच के उपरांत सही पाए गए हैं। लोगों से उन्होंने आह्वान किया कि वह अपने घरों में स्थापित पेयजल भंडारण टैंकों की सफाई का ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें