फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियूर गांव से दो बच्चों की मां लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। बनाल पंचायत के रियूर गांव से एक महिला 26 अप्रैल से लापता हो गई है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अर्चना देवी (27) पत्नी अच्छर सिंह 26 अप्रैल से घर से लापता हो गई थी। इसी दिन करीब 2 बजे वह घर से निकली और जब शाम तक घर नहीं आई तो घरवालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। महिला के पति ने 28 अप्रैल को ही धर्मपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। महिला के दो बच्चे सात और पांच साल के हैं, जो तीसरी और पहली कक्षा में पढ़ते हैं। महिला के घरवालों ने उसकी हर जगह तलाश कर ली है, लेकिन अभी तक महिला का कोई भी सुराग नहीं लगा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एएसआई गुलशन मामले के जांच अधिकारी हैं। डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि महिला की गुमशुदगी का मामला दर्ज हुआ है छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें